ठोड़ी होंठों के ठीक नीचे होती है। चेहरे को सुंदर बनाने में ठोड़ी का भी अहम योगदान रहता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ठोड़ी भी कई प्रकार की होती है। ठोड़ी के विभिन्न प्रकारों के आधार पर मनुष्य के गुण-अवगुण तथा स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार जो ठोड़ी चिकनी और मांसल हो वह शुभ होती है, वहीं नीचे की ओर झुकी हुई और सूखी हुई ठोड़ी अशुभ होती है। जानिए ठोड़ी के अनुसार किस व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है-
![]() |
image: tophealthnews.net |
1. वर्गाकार ठोड़ी - ये ठोड़ी समकोण की स्थिति में होती है। ऐसी ठोड़ी वाले लोग आमतौर पर आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोग वासना से युक्त और अपनी ताकत का दुरूपयोग करने वाले होते हैं। इन्हें आराम पसंद होता है। इसलिए ये थोड़े आलसी भी होते हैं। इनके पास अपने आराम का हर सामान उपलब्ध होता है। अगर ऐसे लोग रंग के काले हों तो इनमें उत्तेजना और असभ्यता का अवगुण भी आ सकता है।
ये भी पढ़ें - यदि आप का अंगूठा ऐसा है तो आप पर होगी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा
3. लंबी ठोड़ी - जिन लोगों की ठोड़ी सामान्य से थोड़ी लंबी होती है, ऐसे लोगों में अनेक गुण होते हैं। ऐसे ठोड़ी वाले लोगों का मन स्थिर रहता है। ये एक ही लक्ष्य बनाकर लगातार उसे पाने के लिए संघर्ष करते हैं। जब तक ये अपने लक्ष्य तक पहुंच कर ही दम लेते हैं। इनका निश्चय बहुत पक्का होता है। मगर कई बार ये लोग बहुत जिद्दी और क्रोधी भी हो जाते हैं। इसी कारण ये कभी कभी सफलता से चूक जाते हैं।
4. चौड़ी ठोड़ी - ऐसी ठोड़ी सामान्य से थोड़ी चौड़ी होती है। ऐसी ठोड़ी वाले लोग एकांतप्रिय होते हैं। ये अपनी दिल की बात किसी को नहीं बताते। ये लोग बहुत भावुक होते हैं। जो भी काम करते हैं दिल से करते हैं। इनमें बनावटीपन बिल्कुल भी नहीं होता। इतने गुणों के बाद भी इनमें कुछ अवगुण होते हैं। कभी-कभी इनका मन बहुत चंचल भी हो जाता है। ये लोग दिन में सपने देखने वाले होते हैं। कभी-कभी ये वास्तविकता से बिल्कुल अलग सोच लेते हैं, जिसके कारण इन्हें हंसी का पात्र बनना पड़ता है।
5. आगे निकली हुई ठोड़ी - ऐसे ठोड़ी चेहरे से थोड़ी आगे की ओर निकली हुई होती है। ऐसे लोग अपने काम के लिए कर्मठ और गतिशील तो होते हैं, लेकिन फिर भी इनमें बहुत से अवगुण भी होते हैं। ऐसी ठोड़ी वाले लोग स्वार्थी, पैसों के लिए कुछ भी करने वाले, धूर्त और कपटी होते हैं। इन पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता। ये लोग बिना बात पर किसी से भी लड़ने को तैयार रहते हैं। ऐसी ठोड़ी वाले कुछ लोग बड़े अपराधी भी होते हैं।
ये भी पढ़ें - यदि आप का अंगूठा ऐसा है तो आप पर होगी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा
6. अंदर दबी हुई ठोड़ी - ऐसी ठोड़ी चेहरे से थोड़ी अंदर की ओर दबी हुई रहती है। ऐसी ठोड़ी वाले लोग काफी चंचल होते हैं। इनमें सोचने-समझने की क्षमता भी आमतौर पर थोड़ी कम होती है। ये बहुत अधिक बोलते हैं, लेकिन ये क्या बोल रहे हैं और क्यों बोल रहे हैं, इस बात का अंदाजा इन्हें भी नहीं होता। अधिक बोलने के कारण ही लोग इनसे थोड़ा दूर भागते हैं। ये लोग किसी भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, लेकिन अति उत्साह में कभी-कभी ये हंसी व गुस्से के पात्र बन जाते हैं। परिवार में इनको कोई खास मान-सम्मान नहीं मिल पाता है।
No comments:
Post a comment