भारतीय ज्योतिष के हस्त रेखा शास्त्र तथा सामुद्रिक शास्त्र द्वारा व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगो की सरंचना के आधार पर उसके भविष्य तथा व्यवहार का आंकलन किया जा सकता है। जैसे- व्यक्ति के हाथों की अंगुलियों में शंख, चक्र, व सीप जैसे आकार को देखकर उसके भविष्य का पूर्वानुमान किया जा सकता है। आज हम बात कर रहे हैं उन लोगों की जिन के हाथ में चक्र नुमा निशान होता है। दिखाए गए चित्रानुसार चक्र के निशान उँगलियों के पोरों अर्थात अग्रभाग पर होते हैं।
1 चक्र होना - यदि किसी व्यक्ति के हाथ में एक चक्र होता है कहा जाता है की वह व्यक्ति थोड़ा चालक किस्म का होता है तथा इन लोगो की एक आदत यह होती है की ये लोग निहित स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
2 चक्र होना - जिस व्यक्ति के हाथ में दो चक्र होते हैं, वे बड़े ही सुन्दर, गुणवान, तथा समाज में प्रशंसा के पात्र होते हैं। साथ ही इन लोगो को स्त्री सुख की प्राप्ति भी होती है।
ये भी पढ़ें - ऐसे लड़कों को देखते ही दिल दे बैठती हैं लड़किया
3 चक्र होना- यदि किसी व्यक्ति के हाथो की उंगलियो में तीन चक्र होते हैं तो ऐसे व्यक्ति अपना अधिकतर समय भोग-विलास में व्यतीत करते है। इनके लिए यह भी कहा जाता है की इनका पारिवारिक जीवन थोड़ा दुखमय बीतता है।
4 चक्र होना- जिस व्यक्ति के हाथ की उंगलियो में चार चक्र के निशान होते हैं वे व्यक्ति अपने कार्यो को करने के लिए काफी संघर्ष करते हैं। इन लोगो को कई बार अपमान भी सहन पड़ता है। 50 वर्ष की आयु के बाद इनके जीवन में अच्छा समय आता है।
5 चक्र होना - जिस व्यक्ति के हाथो की उंगलियो में पांच चक्र होते हैं, वे लोग अपनी विद्वता से समाज का कल्याण करते है तथा ये लोग कार्यकर्ता, शिक्षक, अधिवक्ता, कथावाचक आदि पद पर कार्य करते हैं।
6 चक्र होना - जिस इंसान के हाथ की उंगलियो में छः चक्र होते हैं, वे लोग बहुत ही बौद्धिक किस्म के होते हैं। ये लोग किसी अच्छे तथा उच्च पद पर कार्यरत होते हैं तथा काफी अच्छा जीवन व्यतीत करते हैं लेकिन कभी-कभी इनके दाम्पत्य जीवन में परेशानी भी हो जाती है।
7 चक्र होना - जिस व्यक्ति के हाथ में 7चक्र होते हैं ऐसे लोग पहाड़ों की खूब यात्रा करते है, तथा अपने साहस व पराक्रम के बल से शीघ्र ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते है। इन्हें यात्राओ के माध्यम से भी धन की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें - ऐसे लड़कों को देखते ही दिल दे बैठती हैं लड़किया
8 चक्र होना - जिस व्यक्ति के हाथ की उंगलियो में आठ चक्र होते हैं वे लोग बहुत ही मेहनत तो करते हैं लेकिन इन्हें अपनी मेहनत के आधार पर फल कम ही मिलता है। इन लोगो को ऐसा कोई भी कार्य नही करना चाहिए जिस से किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचती हो।
9 चक्र होना - जिस जातक के हाथ में नौ चक्र होते हैं, उन लोगो को कोई उच्च पद की प्राप्ति होती है तथा वे लोग सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। कभी-कभी यह लोग समाज में कुछ ऐसे कार्य करते हैं जिनकी वजह से इन्हें कोई पुरुस्कार भी मिलता है।
10 चक्र होना- जिस जातक के हाथ की उंगलियो में दस चक्र होते हैं ऐसे लोग राजा के समान अपना जीवन जीते हैं तथा ये लोग राज्य के सलाह, मन्त्री, सेनापति, राज्यपाल या मुख्यमन्त्री हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment