इन सवालों का जवाब एक छोटा बच्चा भी दे सकता है और एक बहुत समझदार व्यक्ति भी चूक सकता है। इन सवालों के जवाब के लिए बहुत सोचने समझने की जरूरत नहीं होती। लेकिन एक नजर में इनका जवाब देने से बहुत लोग चूक सकते हैं। आप भी इन 10 सवालों को पढ़िए और टेस्ट कीजिए अपना आईक्यू लेवल और कॉमन सेंस। आखिर में इन सवालों के जवाब भी दिए गए हैं।
पहला सवाल - आधा कटा हुआ एक पपीता कैसा दिखता है?
दूसरा सवाल - ऐसी क्या चीज़ है जो आप खाने के लिए खरीदते हैं पर कभी खाते नहीं हैं?
तीसरा सवाल - बुधवार, शुक्रवार, और रविवार को छोड़कर हफ्ते के तीन लगातार दिनों के नाम बताइए।
चौथा सवाल - वह कौन सा खाना है जिसे पूरी दुनिया में हर इंसान खाता है, पर आप उसे ब्रेकफास्ट से पहले कभी नहीं खा सकते
पांचवा सवाल - मोर एक पक्षी है, जो अंडे नहीं देता। फिर उनके बच्चे कैसे होते हैं?
छठा सवाल - एक बिल्ली के तीन बच्चे हैं, जनवरी, मार्च, और मई। तो इन बच्चों की मम्मी का क्या नाम है?
सातवां सवाल - जेम्स बॉन्ड को उड़ते प्लेन से धक्का दे दिया गया, फिर भी वो जिंदा बच गया। कैसे?
आठवां सवाल - एक अपराधी को मौत की सजा सुनाई गई। उसे इन तीन कमरों में से अपने लिए सबसे सुरक्षित कमरा चुनना था। एक कमरे में धधकती हुई आग थी, दूसरे में कुछ हत्यारे थे जिनके हाथों में बंदूके थीं, और तीसरे कमरे में शेर का झुंड था। जिन्हें छह महीनों से खाना नहीं मिला था। वो आदमी कौन सा कमरा चुनेगा?
नौवां सवाल - दो जुड़़वा भाई आदर्श और अनुपम मई में पैदा हुए थे, लेकिन उनका जन्मदिन जून में आता है। ये कैसे संभव है?
दसवां सवाल - रावी नदी किस स्टेट में बहती है?
ये हैं जवाब
1. दूसरे आधे कटे पपीते की तरह।
2. कटोरी और प्लेट।
3. कल, आज और आने वाला कल।
4. लंच और डिनर।
5. मोरनी अंडे देती है, मोर नहीं।
6. मां का नाम बिल्ली है।
7. प्लेन रनवे पर था।
8. तीसरा कमरा, क्योंकि शेर छह महीनों से भूखे थे वो या तो कमजोर होंगे या मर गए होंगे।
9. 'मई' एक कस्बे का नाम है।
10. लिक्विड स्टेट (द्रव की अवस्था में)।
No comments:
Post a Comment