सूर्यदेव को तांबे के पात्र से ही जल दें। जल देते समय दोनों हाथों से तांबे के पात्र को पकड़े। सूर्य को जल अर्पित करते हुए उसमें पुष्प या अक्षत (चावल) जरूर रखें। दोनों हाथों से सूर्य को जल देते हुए ये ध्यान रखें की उसमें सूर्य की किरणों की धार जरूर दिखाई दे। पूर्व दिशा की ओर ही मुख करके ही जल देना चाहिए। जल देते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह जल आपके पैरों पर न गिरे। यदि किसी दिन ऐसा हो कि सूर्य देव नजर ना आ रहे हों तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके जल दें।
रविवार को नहीं खानी चाहिए ये चीजें -
रविवार के दिन कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए। खासतौर से उन लोगों के लिए तो यह जरूरी है जिनकी जन्म पत्रि में सूर्य का प्रभाव होता है।
1. प्याज:
प्याज भी तामस वाली चीज है। भगवान सूर्य को प्याज चढ़ाया भी नहीं जाता है और माना जाता है कि रविवार के दिन इसे खाने से इसके इसके गलत असर शरीर पर पड़ता है।
2. मसूर की दाल :
रविवार के दिन मसूर की दाल नहीं खानी चाहिए। इस दाल से सूर्य देव इंसान पर गंभीर प्रभाव डालते हैं।
3. मांस मछली
मान्यता है कि सूर्य देव उस इंसान पर कई तरह के रोग देते हैं जो रविवार के दिन मछली का सेवन करते हैं। क्योंकि यह मांस होता है। जिससे भगवान सूर्य कुपित होते हैं।
4. लाल रंग की सब्जी
लाल रंग सब्जी या साग भी भूलकर रविवार के दिन नहीं खाना चाहिए।
5. लहसुन
लहसुन को तामस का प्रतीक माना जाता है। रविवार के दिन लहसुन खाने से इंसान को गंभीर रोग हो सकते हैं।
रविवार को आप नमक न खाकर केवल मीठे पदार्थों का ही सेवन करें तो यह ज्यादा श्रेष्ठ माना जाता है।