वेलेंटाइन के दिन
वेलेंटाइन के दिन एक पुलिस अफसर सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया।
माँ - बेटा कहाँ जा रहा है।
पुलिस अफसर - अरे माँ आज वेलेंटाइन डे है ना।
माँ - मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है?
पुलिस अफसर - अरे नहीं माँ।
मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूँ।
मर्द कौन होता है
पप्पू - पापा ये मर्द कौन होता है?
पापा - जो इंसान पूरे घर पे हुकूमत चलाये वही मर्द होता है।
पप्पू - पापा मैं भी बड़ा होकर मम्मी की तरह “मर्द” बनूंगा।
पापा बेहोश।
एक औरत चुनाव में खड़ी हुई
सहेली - वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत - हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली - अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहाँ से आया।
औरत - अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है तो मैं ही तो जीतती हूँ।
गर्मी होने लगी है
पति - आज तो गर्मी सी लग रही है।
पत्नी - हाँ गर्मी होने लगी है।
पति - चलो छत पे ठंडी हवा खा के आते हैं।
पत्नी - आप जाओ मैं प्लेट और चम्मच लेके आती हूँ।
पति - वो किस लिए।
पत्नी - आपने ही तो बोला हवा खा के आते हैं।
पति बेहोश।