1. स्कूल बस का रंग पीला और हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों होता है
पीले रंग में किसी भी अन्य रंग की तुलना में 1.24 गुना अधिक आकर्षण होता है, जिस कारण ये किसी भी अन्य रंग से पहले हमारा ध्यान आकर्षित करता है। स्कूल बस का रंग पीला रखने का कारण ये होता है कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों तथा बच्चों को ये अपेक्षाकृत जल्दी दिखाई दे जाएं।
सफेद रंग प्रकाश और हीट को किसी भी अन्य रंग की तुलना में अधिक रिफ्लेक्ट करता है जिसके कारण अलग अलग ऊंचाई पर उड़ने के कारण भी इसके अंदर का तापमान नियंत्रित रहता है। वहीं किसी भी उड़ान से पहले हवाई जहाज की बॉडी पर डेंट,क्रैक या स्क्ररैच चेक किए जाते है जो सफेद रंग होने के कारण आसानी से नजर आ जाते हैं।
2. एम्बुलेंस पर नाम हमेशा उल्टे अक्षरों में क्यों लिखा जाता है
एम्बुलेंस पर इसका नाम उल्टा या मिरर इमेज के रूप में लिखा जाता है। इसका कारण ये है कि एम्बुलेंस से आगे चल रही गाड़ियों के साइड मिरर में देखने पर उन्हें चला रहे लोगों को एम्बुलेंस का नाम सीधे अक्षरों में नजर आए और वो भीड़ में एम्बुलेंस को पहले और जल्दी निकलने का रास्ता दे सकें।
3. डॉक्टर काला और वकील सफेद कोट क्यों पहनते हैं
काला रंग दृढ़ता का प्रतीक होता है जिस पर कोई अन्य रंग नहीं चढ़ाया जा सकता ठीक उसी प्रकार न्याय और कानून भी दृढ़ होते हैं जो किसी परिस्थिति में बदलते नहीं है। न्याय और कानून का प्रतिनिधि होने के कारण वकील काला कोट पहनते हैं।
सफेद रंग स्वच्छता, निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी का प्रतीक होता है, सफेद रंग को सबसे अधिक पवित्र और श्रेष्ठ माना जाता है, स्वच्छता और हाइजीन को बरकरार रखने के लिए ही डॉक्टर सफेद कोट पहनते हैं।
उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा, और अपने मन में उठने वाले प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर आपको मिल गए होंगे।
________________________
विज्ञान की रिसर्च से आया परिणाम, अगर ये 5 आदतें हैं आपमें तो आप बुद्धिमान हैं
"मैं धारक को सौ रुपया अदा करने का वचन देता हूँ" ये कथन नोट पर लिखने का कारण जानिए
दवाई के पत्ते के पर क्यों बना होता है ये निशान, जानिए कारण
जब सपने में दीखते हों अनजान चेहरे, क्या होता है इनका मतलब
गैस सिलिंडर का रंग लाल क्यों होता है
"मैं धारक को सौ रुपया अदा करने का वचन देता हूँ" ये कथन नोट पर लिखने का कारण जानिए
दवाई के पत्ते के पर क्यों बना होता है ये निशान, जानिए कारण
जब सपने में दीखते हों अनजान चेहरे, क्या होता है इनका मतलब
इन तीन राशि वाले लड़कों को मिलती है सबसे खूबसूरत दुल्हन
गैस सिलिंडर का रंग लाल क्यों होता है
No comments:
Post a comment