नमस्कार दोस्तों, स्मार्ट फोन के जमाने में आप गूगल मैप का प्रयोग अपनी मंजिल की दूरी जानने के लिए अक्सर करते होंगे। लेकिन जब स्मार्ट फोन और इंटरनेट नहीं होता था और आप कभी बस से या अपनी गाड़ी से किसी लम्बी यात्रा पर निकले होंगे तो सड़क के किनारे इन पत्थरों को आपने जरूर देखा होगा जिन पर श्रों की दूरी किलोमीटर में अंकित होती है। इनको माइलस्टोन कहते हैं। ये एक प्रकार के मार्कर का काम करते हैं। इनसे पता चलता है कि हमारी मंजिल अब कितनी दूर है। लेकिन कभी आपने इनके रंग पर गौर किया है। ये पत्थर कई बार आपको अलग अलग रंग के देखने को मिले होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर क्यों इन माइलस्टोन के रंग अलग अलग होते हैं। आपको बता दें ये अलग अलग रंग के पत्थर भी आपसे कुछ कहते हैं। ये पत्थर मुख्यतः पीले, हरे, काले और नारंगी रंग के होते हैं और इनका अलग अलग मतलब भी होता है। तो आइये जानते हैं इन माइलस्टोन के कलर के बारे में-
Milestone colour significance -
पीले रंग के माइलस्टोन -
पीले रंग के माइलस्टोन केवल दो प्रदेशों को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर होते है। इन पत्थरों को देखकर आप समझ सकते हैं कि आप नेशनल हाईवे पर हैं। ये हाईवे राज्यों को आपस में जोड़ते हैं और केंद्र सरकार इन हाईवे को मेंटेन करती है।
हरा और सफेद रंग का माइलस्टोन
आपने कई जगह पर माइलस्टोन का रंग हरा भी देखा होगा। इन पत्थरों को देखकर आप समझ जाइये कि अब आप नेशनल हाईवे से निकलकर स्टेट हाईवे पर आ गए हैं। ये हाईवे राज्यों और जिलों को आपस में जोड़ते हैं। इनकी देखरेख राज्य सरकार की होती है।
काला और सफेद रंग का माइलस्टोन -
काले रंग के पत्थर आपको अक्सर देखने को मिले होंगे। काले रंग के माइलस्टोन शहर या जिले के सूचक होते हैं। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है।
नारंगी या लाल रंग का माइलस्टोन -
अगर कभी रास्ता चलते चलते आपको नारंगी रंग के माइलस्टोन दिख जाएँ तो समझ जाइए कि आप किसी गाँव की ओर जा रहे हैं और सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाया जाता है।
दोस्तों, ये था अलग अलग रंगों के माइल स्टोन का अर्थ। अब आप कभी भी इन्हे देखेंगे तो आप जान पाएंगे कि आपकी मंज़िल अभी कितनी दूर है साथ ही आप किस सड़क पर जा रहे हैं।
उम्मीद करती हूं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। आगे भी हम ऐसे रुचिकर आर्टिकल लेकर आते रहेंगे। आप हमारी वेबसाइट की विजिट करना ना भूलें।
___________________
No comments:
Post a comment