मेकअप का मुख्य उद्देश्य होता है चेहरे के फीचर्स को उभारकर और ज्यादा खूबसूरत दिखाना। इसके लिए विशेष तौर पर आँखों और होंठों को मेकअप से हाईलाइट किया जाता है। आँखों के मेकअप में आईब्रो का बहुत अहम् रोल होता है। अगर किसी की आईब्रो नेचुरली खूबसूरत शेप में नहीं हैं, तो थ्रेडिंग के जरिये आइब्रो को चेहरे के अनुसार, सही शेप में लाया जा सकता है। इसके लिए लगभग सभी महिलाएं थ्रेडिंग का उपयोग करती हैं, जिस से अनचाहे बाल हटाकर आईब्रो को मनचाहा आकार दिया जा सकता है। आईब्रो का शेप कैसा होना चाहिए जो आप के चेहरे पर अच्छा लगे और ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा दे इसके लिए आपको आईब्रो बनवाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
1. एक हफ्ते में 1-2 बार थ्रेडिंग कर सकते हैं, लेकिन दो बार से ज्यादा थ्रेडिंग बिलकुल ना करें इस से स्किन और चेहरे का लुक खराब हो सकता है।
2. बड़ी और उभरी हुई आँखों वाली महिलाओं को ज्यादा मोटी आईब्रो नहीं रखनी चाहिए इस से आँखों का लुक अच्छा नहीं लगता है।
3. छोटी आँखों वाली महिलाएं आईब्रोज को मोटा रखें, इस से आँखों का वॉल्यूम ज्यादा दिखता है।
4. आईब्रो बहुत ज्यादा पतली ना करें, इस से चेहरे पर एजिंग इफेक्ट दिखता है और चेहरा बुज़ुर्गों की तरह दिखता है।
5. अगर आप छोटी बिंदी लगाती हैं तो आईब्रोज के बीच जरूरत से ज्यादा गैप ना रखें। इस गैप की वजह से नाक ज्यादा चौड़ी दिखती है। आईब्रो के बीच गैप नाक की चौड़ाई के लगभग बराबर रखना चाहिए।
6. आईब्रो हमेशा वहां से शुरू होनी चाहिए जहाँ आपकी नाक शुरू होती है और आँख के कोने पर जाकर ख़त्म होनी चाहिए।
7. बराबर का आखिरी टिप कभी भी शुरुआती टिप से चौड़ा या बराबर ना रखें। नाक की हड्डी के पास आईब्रो चौड़ी और धीरे-धीरे पतली होकर ख़त्म होनी चाहिए।
8. हमेशा ध्यान रखें कि आइब्रो आँखों की हड्डी से थोड़ा ऊंची रहे लेकिन उस से नीचे कभी ना रखें।
9. आईब्रो बनवाने अगर ब्यूटी पार्लर जाती हैं तो पहले आँखों और आईब्रो से मेकअप हटा दें, ताकि ब्यूटिशियन को आपकी असल आईब्रो शेप के बारे में पता चले और वो उन्हें सही शेप दे पाए।
10. आईब्रो पेन्सिल के कुछ हलके स्ट्रोक नेचुरल रूप से आईब्रोज का आकर्षण बढ़ाने के लिए काफी हैं। ज्यादा गहरी आईब्रो पेन्सिल का अधिक उपयोग बनावटी सा लगता है।
इन साधारण बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी आईब्रोज को परफेक्ट लुक दे सकती हैं।
______
क्या आप सोल्व कर सकते हैं इस पेंचीदा मर्डर मिस्ट्री को
इस तरह जानिये कि आपका मोबाइल नंबर आपके लिए भाग्यशाली है या नहीं
एक हाई प्रोफाइल शादी में सिर्फ 50 रूपए के लिए राखी सावंत ने किया था ये काम
हाइट कम है तो साड़ी पहनते समय रखें इन बातों का ख्याल
ऑफिस देर से पहुँचने पर बॉस ने दी लड़की को दिल दहला देने वाली सजा

No comments:
Post a Comment