दुल्हन ने किया इतना खूबसूरत डांस, कि नज़र नहीं हटेगी आपकी
सोशल मीडिया पर फूहड़ और फनी दुलहन के डांस आजकल काफी वायरल हो रहे हैं। पर ये डांस उन सबसे अलग है।शादी में संगीत की रस्म पर रिकॉर्ड किया गया ये डांस यूट्यूब पर काफी वायरल हुआ है। जितनी खूबसूरत दुल्हन है उतना ही खूबसूरत उसका नृत्य भी है। एक दम लयबद्ध, और साधा हुआ और एक एक बीट पर इतनी सुन्दर अभिव्यक्ति कि आप अपना दिल हार जाएँ। दुल्हन ने दीपिका पादुकोन के गाने मनवा लागे गाने पर डांस करके वहां बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया, जोर जोर से तालियां बजाकर सभी ने दूल्हे और दुल्हन की जोड़ी खूब सराहा। दुल्हन की कड़ी मेहनतरंग लायी। तनाव या घबराहट कहीं से भी चेहरे पर नज़र आयी। दिखा तो सिर्फ आत्मविश्वास। दूल्हे ने भी बीच बीच में बखूबी दुल्हन का साथ निभाया है। इतनी प्यारी जोड़ी के इस डांस को यूट्यूब पर अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
No comments:
Post a comment